कटिहार 9 मार्च : राजेंद्र स्टेडियम के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का मैच बारसोई क्रिकेट अकादेमी बनाम सनराइज़ क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया जिसमे टॉस बारसोई के कप्तान राजा यादव ने जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया।
निर्धारित 30 ओवर के मैच में बारसोई ने 9 विकेट पे 189 रन बनाये जिसमे सरफ़राज़ अशरफ 54, प्रियांशु 28 और रंजीत यादव ने 19 रन बनाये !गेंदबाज़ी में सनराइज़ के इरशाद फज़ल ने 26/4, अंजुम अशरफ ने 51/2, मो.अरमान ने 38/2 जबकी रशीद हुसैन ने 32/1 सफलता हासिल की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइज़ की टीम 26.3 ओवर में 165 रन ही बना पाई ! Is तरह बारसोई ने 24 रनो से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये। सनराइज़ के मो.वसीम ने 37 और मो.अल्ताफ ने 34 रन बनाये। गेंदबाज़ी में बारसोई से शहरयार खान ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 9 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए जबकी रंजीत और सुरजीत ने 2-2 और राज यादव प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिए।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम शहरयार खान को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका बदरे आलम खान और राजकुमार ने निभाई जबकी स्कोरिंग साहिल रज़ा ने की। कल का मैच ए-डिवीजन में शांति भारती क्रिकेट क्लब बनाम एलाइंस क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस कॉलेज में होगा ! जबकी बी-डिवीजन में काढ़ागोला क्रिकेट क्लब बनाम आजमनगर अमेजिंग के बिच राजेंद्र स्टेडियम में खेला जायेगा ये जानकारी जिला सचिव रितेश कुमार ने साझा की।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…