वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला जूनियर डिवीजन लीग के आज का मैच प्रियदर्शी फाउंडेशन और सीएनएफ क्लब के बीच डॉक्टर जेपी सिन्हा स्टेडियम भगवानपुर रत्ती में खेला गया ।

प्रियदर्शी फाउंडेशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएनएफ का शुरुआत अच्छी नहीं रही सलामी बल्लेबाज रितिक 9 रन और अंकुश 1 रन बनाकर आउट हुए । मध्यक्रम में सरोज पटेल 39 रन नवनीत 35 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम 28 ओवर मै 141 और बनाकर ऑल आउट हो गई । प्रियदर्शी फाउंडेशन की तरफ से सूरज कुमार 4 विकेट नीतीश 3 विकेट हिमांशु 1 विकेट अंशु 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन के सलामी बल्लेबाज अजय 41 रन आदित्य 21 ने सधी हुई शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। सूरज 7 रन हिमांशु 7 रन अंकुश 8 रन सत्यम 6 रन अंशु 2 रन बनाए । पूरी टीम 29 ओवर मै 112 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सीएनएफ के तरफ से सनी 5 विकेट , प्रेम 3 विकेट , धीरज 1 विकेट , सरोज 1 विकेट लिए ।

सीएनएफ के सनी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । कल दो मैच खेले जाए गए । पहला मैच हाई स्कूल सिंघाड़ा मै जंदाहा क्रिकेट एकेडमी और पातेपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मैच जेपी सिन्हा स्टेडियम मै रंजन क्रिकेट क्लब और सीएनएफ के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago