पटना 19 अक्टूबर 2026। कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23 टीमों के बीच राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर में खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक गोवा ने अपनी पहली पारी में 89 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। बिहार की टीम ने अभी अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी शुरू नहीं की है।

पहले दिन गोवा के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए टीम को 217 रनों तक पहुंचाया। बल्लेबाजी में आर्यन अजय 60 रन, चिट्टेम जीवनकुमार ने 43 और दिशंक मुक्विन ने नाबाद 62 रन बना कर खेल रहे हैं इनके साथ अनुज यादव नाबाद 7 रन है।बिहार के गेंदबाजों ने पांच विकेट हासिल किए, जिनमें राहुल और सुधांशु ने 2-2 विकेट तथा उत्कर्ष ने 1 विकेट चटकाया।

मुकाबले के दूसरे दिन बिहार की टीम की कोशिश गोवा के शेष पांच विकेट जल्द हासिल कर उसे बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने की होगी। इसके बाद बिहार के बल्लेबाजों पर पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा करने की जिम्मेदारी रहेगी।राजगीर में खेले जा रहे इस मुकाबले में अगले दिन का खेल दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Share this content: