Home Bihar छत्तीसगढ़ U-16 टीम बलरामजी दास टंडन अंडर-16 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में,कोच प्रमोद कु. की कुशल रणनीति

छत्तीसगढ़ U-16 टीम बलरामजी दास टंडन अंडर-16 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में,कोच प्रमोद कु. की कुशल रणनीति

आयुष कुमार की घातक गेंदबाजी और अभिनव गर्ग की अर्धशतकीय पारी से छत्तीसगढ़ को मिली सफलता

by Khelbihar

मोहाली (पंजाब)। मोहाली के एयरोसिटी क्रिकेट ग्राउंड, एच ब्लॉक में आयोजित छठी बलरामजी दास टंडन अंडर-16 ट्रॉफी के ग्रुप-डी मुकाबले में छत्तीसगढ़ अंडर-16 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा अंडर-16 को पहली पारी की बढ़त के आधार पर पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। छत्तीसगढ़ की इस महत्वपूर्ण सफलता में टीम के कोच प्रमोद कुमार की कुशल रणनीति और खिलाड़ियों के अनुशासित प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 छत्तीसगढ़ U-16 टीम बलरामजी दास टंडन अंडर-16 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में,कोच प्रमोद कु. की कुशल रणनीति

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम ने अपनी पहली पारी में 63.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 207 रन बनाए। ओडिशा की ओर से मिधाशु ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

छत्तीसगढ़ की ओर से गेंदबाजी में आयुष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.2 ओवर में मात्र 36 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, अवि अरुण पारीक ने भी दो विकेट हासिल कर ओडिशा की पारी को समेटने में अहम योगदान दिया।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 छत्तीसगढ़ U-16 टीम बलरामजी दास टंडन अंडर-16 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में,कोच प्रमोद कु. की कुशल रणनीति

इसके जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम ने संयम और धैर्य का परिचय देते हुए अपनी पहली पारी में 89 ओवर में सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से अभिनव गर्ग ने 169 गेंदों पर 67 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, वेदान्त पांडे और आर्यन ने 34-34 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस तरह छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 52 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की, जो टीम की जीत का आधार बनी।

मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से ओडिशा के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले आयुष कुमार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

IMG-20260501-WA0009 छत्तीसगढ़ U-16 टीम बलरामजी दास टंडन अंडर-16 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में,कोच प्रमोद कु. की कुशल रणनीति

इस जीत के साथ ही छत्तीसगढ़ अंडर-16 टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला 21 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की टीम से होगा।

छत्तीसगढ़ की टीम के इस शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में उत्साह का माहौल है। अब टीम की निगाहें सेमीफाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े