पटना 20 अक्टूबर 2026। रणजी ट्रॉफी एलीट के मुकाबले में बिहार की टीम को बड़ौदा के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वडोदरा के रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार की बल्लेबाजी दोनों पारियों में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसके कारण टीम को पारी संभालने और मुकाबले में वापसी करने का अवसर नहीं मिल पाया।

बिहार की पहली पारी 166 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाकर 250 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बिहार की टीम 251 रन ही बना सकी और बड़ौदा के सामने जीत के लिए कोई चुनौतीपूर्ण लक्ष्य नहीं रख पाई। बल्लेबाजी में मंगल महरौर ने प्रभावी शतकीय पारी खेला। मंगल ने 200 गेंद में 17 चौका 3 छक्का लगाकर 138 रनों कि पारी खेली। आयुष ने 49 और पियूष ने 24 रनों का मुख्य साझेदारी निभाई।

बड़ौदा कि गेन्दबाजी में भार्गव भट्ट ने 29 ओवर में 6 मेडन रखते हुए 53 रन देकर 6 विकेट चटकाया तथा महेश पिथिया को 3 और राशिक डार को 1 विकेट मिला।बड़ौदा ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले में बिहार की टीम को बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार करने की जरूरत है। आगामी मैचों में टीम की कोशिश बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरकर मजबूत प्रदर्शन करने और जीत की राह पर लौटने की होगी।
Share this content: