कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : परमजीत के शतक व शशांक के अर्धशतक से बिहार की मजबूत शुरुआत

पटना। परमजीत सिंह (नाबाद 114 रन) के शानदार नाबाद शतक व शशांक उपाध्याय (76 रन) के अर्धशतक की बदौलत बिहार ने कर्नल सीके नायडू अंडर—25 मेंस क्रिकेट में चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार आगाज किया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार ने 85 ओवर में सात विकेट खोकर 293 रन बना लिए हैं.

मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की शुरुआत अच्छी नहीं रही. महज 26 के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए. बिहार के दोनों ओपनर बल्लेबाज अंकित राज व शिवराज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं इनकी जगह पर खेलने आए त्रियंबक व आकाश राज ने 25 रन जोड़े लेकिन तीसरा झटका 14.1 ओवर में त्रियंबक के रूप में लगा.

उसके बाद आकाश राज ने सरमन निगरोध के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन इनकी जोड़ी 41 बनाकर टूट गई. बिहार को चौथा झटका 67 रन पड़ लगा.आकाश राज 22 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद सरमन निगरोध महज पांच रन जोड़कर 48 रन पर आउट हो गए. इसके बाद शशांक उपाध्याय व परमजीत की जोड़ी ने 179 रन पाटर्नरशिप कर स्कोर को 293 रन पर पहुंचाया.

बिहार को सातवां झटका हिमांशु सिंह के रूप में लगा. स्टंप तक विकेट पर परमजीत सिंह नाबाद 114 रन व अमोद यादव बिना खाता खोले बने हुए हैं. मेहमान टीम के लिए मनदीप सिंह ने 4 व मोहम्मद असद ने दो विकेट लिए.

संक्षिप्त स्कोर: बिहार पहली पारी में 85 ओवर में सात विकेट पर 293 रन, आकाश राज 22, सरमन निगरोध 48, शशांक उपाध्याय 76, परमजीत सिंह नाबाद 114, विकेट— मनदीप सिंह 4/52, मो. असद 2/40, नील 1/53

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago