कर्नल सीके नायडू अंडर-25 क्रिकेट:आकाश राज का नाबाद शतक,बिहार-गोवा के बीच मैच ड्रॉ,

पटना : कर्नल सीके नरयडू अंडर-ृ3 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार और गोवा के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. पहली पारी के आधार पर गोवा को 3 व मेजबान बिहार को एक अंक मिले.

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अंतिम दिन गोवा ने अंतिम दिन दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 44 ओवर में 175 रन दो विकेट से आगे खेलना बुधवार को शुरू किया. 72.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 330 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी.

जवाब में दूसरी पारी में बिहार ने 58.2 ओवर में खेल समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 243 रन ही बना सकी. बिहार के लिए कप्तान आकाश राज ने जहां नाबाद रहते शतक बनाया. वहीं अंकित राज ने 78 रन की अहम योगदान दिया. गोवा के लिए शुभम तरी, हैरंब परब व कैथ पिंटो ने एक-एक विकेट लिए.

संक्षिप्त स्कोर:

गोवा पहली पारी में 59.1 ओवर में 267 पर आलआउट
बिहार पहली पारी में 71.3 ओवर में 247 पर आलआउट
गोवा: वैभव गोवेंकर 128, कश्यप बकैल 108, तुनिश सावकर 43, विकेट- सूरज कश्यप 3-92, अमोद यादव 2-70, विकास झा 32-1

बिहार: दूसरी पारी में 58 .2 ओवर में 3 विकेट पर 243 रन, राजेश 17, अंकित राज 78, अल्तमीश 25, आकाश राज नाबाद 100, अतिरिक्त 18, विकेट- शुभम तरी 1-56, हैरंब परव 1-46, कैथ पिंटो 1-51

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago