पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित कर्नल सीके नायडू अंडर—25 क्रिकेट में बिहार ने पहले दिन नौ विकेट पर 159 रन बनाए।राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में छतीसगढ़ और बिहार के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुए मैच में बिहार ने सधी शुरुआत की लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाज विकेट पर टीक न सके। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मेजबान टीम ने 53 ओवर में नौ विकेट खोकर 159 रन बनाए। बिहार के लिए जहां ओपनर बल्लेबाज रितिक राजेश ने 35 रन बनाए।

वहीं दूसरे ओपनर बल्लेबाज सरमन निग्रोध 20 रन पर आउट हो गए। उनकी जगह पर आए अंकित राज भी 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद कप्तान आकाश राज ने 74 गेंदों में तीन चौके व एक छक्के की बदौलत 38 रन का स्कोर बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अभिषेक बाबू भी कमाल न कर सके। वे भी महज 20 रन बनाकर आउट हो गए।

इन बल्लेबाजों के बाद बिहार का कोई अन्य बल्लेबाज विपक्षी टीम के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। स्टंप तक गौरव कुमार नाबाद 2 रन व विकास झा नाबाद 4 रन बनाकर विकेट पर बने हुए हैं। छतीसगढ़ के लिए दीपक सिंह व गगनदीप सिंह ने 3—3 और एसके चड्डा ने दो विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर:

बिहार: पहली पारी में 53 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन, रितिक राजेश 35, सरमन निग्रोध 20, अंकित राज 25, आकाश राज 38, अभिषेक बाबू 20, विकेट— एसके चड्डा 2/56, दीपक सिंह 3/23, गगनदीप सिंह 3/21

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

11 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

13 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

14 hours ago