Commonwealth Games Cricket: स्मृति मंधाना के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया

रास्ट्रीय मंडल खेल(Commonwealth Game) 2022 में भारत ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के हाथो हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप ए के मैच को बारिश के कारण 18 ओवरों का कर दिया गया था।

जिसमें पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 99 रन बनाये। जवाब में भारत ने 12वें ओवर में ही सिर्फ दो विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना ने 63 रनों की धुआंधार पारी खेली। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी पाकिस्तान को दूसरे ही पहला झटका लगा और टीम का खाता भी नहीं खुला था। मुनीबा अली ने 30 गेंदों में 32 रनों की बढ़िया पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए कप्तान बिस्माह मारूफ (17) के साथ 50 रनों की साझेदारी निभाई। हालाँकि नौवें ओवर में बिस्माह मारूफ के आउट होने के बाद पाकिस्तानी पारी लड़खड़ा गई और आखिरी 9 विकेट सिर्फ 49 रनों में गिर गए। स्नेह राणा और राधा यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम को स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शैफाली वर्मा (16) के साथ 61 रन जोड़े। भारतीय टीम ने पांचवें ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार कर लिया था। छठे ओवर में शैफाली आउट हुईं लेकिन स्मृति ने दूसरे छोर से जबरदस्त बल्लेबाज जारी रखी। 11वें ओवर में 94 के स्कोर पर एस मेघना 14 रन बनाकर आउट हुईं। स्मृति ने सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 42 गेंदों में 63 रनों की धुआंधार नाबाद पारी खेलकर टीम को 38 गेंद शेष रहते जबरदस्त जीत दिला दी। उनके साथ जेमिमा रॉड्रिग्स 2 रन बनाकर नाबाद रहीं।

ग्रुप ए में 3 अगस्त को भारत का सामना बारबाडोस के खिलाफ होगा, जिसकी विजेता टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना पाकिस्तान के खिलाफ होगा। ग्रुप बी में 2 अगस्त को इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago