लोढा समिति के बनाए नियम “हितों के टकराव” को कचरे के डब्‍बे में फेंक देना चाहिए: पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

मुंबई 25 दिसंबर: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मदन लाल ने रवि शास्‍त्री के बयान का समर्थन किया है, जहां उन्‍होंने कहा था कि बीसीसीआई को हितों के टकराव नियम को डस्‍टबिन में फेंक देना चाहिए।हितों के टकराव नियम के मुताबिक पूर्व खिलाड़ी प्रशासन में एक जिम्‍मेदारी करते हुए विभिन्‍न भूमिकाओं को निभा नहीं सकता है।

मदन लाल ने एएनआई से कहा, ‘रवि शास्‍त्री ने जो कहा, उसका पूरा समर्थन करता हूं। लोढा समिति ने दो नियम बनाए, जिसमें से एक है हितों का टकराव। इसे कचरे के डब्‍बे में फेंक देना चाहिए। यह क्रिकेट में औसत दर्जे को लेकर आया और जो लोग ऑफिस में हैं, उनसे आसानी से संपर्क किया जा सकता है। पूर्व क्रिकेटरों को ऑफिस में पोजीशन पर रहना चाहिए क्‍योंकि वो खेल और बोर्ड की इज्‍जत को बरकरार रखेंगे।’

मदन लाल ने आगे कहा, ‘दूसरी बार उम्र को 60 से 65 से बदलना चाहिए। मैं कहूंगा कि उम्र समूह 70 से ज्‍यादा होना चाहिए। क्रिकेटर्स फिट हैं और सभी जिम्‍मेदारियां निभा सकते हैं। हमें बोर्ड में अच्‍छे लोगों की जरूरत है, जिनसे आसानी से संपर्क नहीं किया जा सकता है। हमारे बोर्ड में हमेशा से अच्‍छे लोग रहे हैं, जिन्‍होंने न सिर्फ अच्‍छा प्रदर्शन किया, लेकिन बीसीसीआई को महंगी इंडस्‍ट्री बनाया।’

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago