पटना 26 जून : बिहार क्रिकेट लीग के आयोजन से जुड़े स्पोर्ट्जफ्रंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वो बिल्कुल हीं गलत और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की छवि को प्रभावित करने वाला है।
इस कंपनी को एलाएंस एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग लिमिटेड के अरसद निज़ाम शॉल ने प्रारंभ किया है।ये बाते ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम ने कही है।
उन्होंने कहा ” अरसद विगत 24 वर्षों से दिल्ली में विज्ञापन का कार्य कर रहे हैं, तथा इनके फेसबुक पेज पर आई पी एल से जुड़े कई बैनर लगे हैं, जिससे लगता है कि इस प्रकार के आयोजन में एलाएंस एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग लिमिटेड की विज्ञापन के क्षेत्र में भूमिका रहती है।मैं व्यक्तिगत तौर पर अरशद जी को जनता हूं।बिहार क्रिकेट में अपना उल्लू सीधा करने के लिए हमेशा से प्रपंच रचा जाता रहा है।आप सब विदित है कि लगभग 2 साल पहले भी एक फर्जी स्टिंग आपरेशन करा का बिहार क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुचाया गया।आज सभी जानते है कि उसके पीछे कौन था।
आखिरकार क्या हुआ उस स्टिंग का।सिर्फ बिहार क्रिकेट के प्रति नकारात्मकता पैदा कर यहाँ के खिलाड़ियों को नुकसान पहुचाया गया।अरशद भाई का मुसलमान होना क्या उनके पाकिस्तानी होने की निशानी है।किसी भी क्रिकेट प्रेमी को इस तरह की खबरों के परहेज रखना चाहिए।अभी एक खिलाड़ी द्वारा एक आवेदन बी सी ऐल की जांच के लिए दिया गया है।होने दीजिए जांच।लेकिन कृपया बिहार क्रिकेट के नाव को मत डुबाइये।
18 साल का संघर्ष रहा है आप सबो का।झारखंड अलग हुआ था बिहार से,नकि बिहार अलग हुआ था झारखंड से।एसोसिएशन झारखंड ले कर चला गया।अब भी सीख नही मिली तो बिहार क्रिकेट का भगवान भी कुछ नही कर सकते।चंद लोग है जो कुंठित है,उनसे भी मेरा आग्रह है ,नैया को बचाइए ,तभी बिहार के बच्चे खेल पाएंगे।अन्यथा इतिहास आपको कभी माफ नही करेगा।बी सी एल पर फैलाए जा रहे भ्रम एक सुनियोजित तरीके से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को बदनाम करने की साज़िश के अलावा और कुछ नहीं है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…