कूच बिहार ट्रॉफी: आदित्य व अनूप के मणिपुर के बल्लेबाज 155 रन पर ढेर

पटना। आदित्य राज (3 विकेट) और अनूप कुमार (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर बिहार ने कूच बिहार ट्रॉफी में मणिपुर की पहली पारी को 155 रन पर समेट दिया है। शनिवार से शुरू इस मुकाबले में बिहार ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिये हैं। अनिमेष कुमार 19 और कुमार श्रेय 32 रन बना विकेट पर टिके हैं।

अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड ए पर शनिवार से शुरू इस चार दिवसीय मुकाबले में टॉस बिहार ने जीता और मणिपुर को बैटिंग का न्योता दिया। मणिपुर ने कप्तान उलेनई ख्वारियाकप्म के 62 रनों की मदद से अपनी पहली पारी सभी विकेट खोकर 68.5 ओवर में 155 रन बनाये। मणिपुर की ओर से इसके अलावा इमरान खान ने 36 रन की पारी खेली।
बिहार की ओर से आदित्य और अनूप कुमार ने तीन-तीन जबकि अनिकेत ने 2, प्रियम चौबे ने 1 और अनिमेष कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

बिहार ने अपनी पहली पारी में अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 19 ओवर में 51 रन बना लिये हैं। अनिमेष कुमार 19 और कुमार श्रेय 62 रन बना कर खेल रहे हैं।

संक्षिप्त स्कोर

मणिपुर पहली पारी : 155 रन पर ऑल आउट (68.5 ओवर) इमरान खान 36 , उलनयई ख्वारियाकप्पम 62 , मो अकील अहमद 27 , कलयाण 10 , कदमजीत 10 , बिहार गेंदबाजी : 2/23, प्रियम चौबे 1/17,आदित्य 3/33, अनूप कुमार 3/54, अनिमेष कुमार 1/16
बिहार पहली पारी : बिना नुकसान के 51 रन (19 ओवर) अनिमेष कुमार 19 रन, कुमार श्रेय 32 रन।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago