Khelbihar.com

पटना। खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) के सेरसा स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू इस चार दिवसीय मैच में मिजोरम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। बिहार की शुरुआत काफी खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। टीम का स्कोर जब 9 रन था पीयूष कुमार सिंह का विकेट गिरा और जब 28 रन था तब सरमन निगरोध पवेलियन लौट गए। दोनों बल्लेबाजों का विकेट एफ खवलाहरिंग ने लिया। सरमन निगरोध ने 35 गेंदों में 1 चौका की मदद से 9 जबकि पीयूष कुमार सिंह ने 11 गेंदों में 3 रन बनाये।

आकाश राज (नाबाद 118 रन, 174 गेंद, 14 चौका) और रितिक राजेश (49 रन, 102 गेंद, 6 चौका) के शानदार खेल की बदौलत कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मिजोरम के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए मुकाबले में बिहार ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 243 रन बना लिये हैं। आकाश का साथ रहे हैं सूरज कश्यप। वे 2 रन बना कर खेल रहे हैं।

बिहार की लड़खड़ाती पारी को संभाला रितिक राजेश और आकाश राज। एक ओर जहां रितिक राजेश एक छोर को संभाले रखा वहीं दूसरी ओर आकाश राज धुआंधार बैटिंग करते रहे। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। रितिक राजेश अपने अर्धशतक से एक रन दूर थे कि अकुरा दास ने उन्हें बोल्ड आउट कर दिया।

रितिक राजेश ने 102 गेंदों मेन छह चौकों की मदद से 49 रन बनाये। रितिक राजेश की जगह क्रीज पर आये निशित कुमार ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाये और अकुरा दास के अगले ओवर में वे उनका शिकार बन गए। मात्र 3 रन के योग पर निशित अपना विकेट गंवा पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का स्कोर 131 रन था।

इसके बाद शशांक उपाध्याय और आकाश राज ने मिल कर पारी को आगे बढ़ाया। शशांक उपाध्याय ने आकाश का पूरा साथ दिया और 73 रनों की साझेदारी की। 204 रनों के योग पर बिहार को पांचवां झटका लगा। शशांक उपाध्याय 50 गेंदों में चार चौकों व 1 छक्का की मदद से 29 रन बनाये।

कप्तान सूरज राठौर का बल्ला नहीं चला और वे 20 गेंदों में मात्र 9 रन बना थनकुंबा द्वारा पगबाधा आउट किये गए। आकाश राज ने 149 गेंदों में शतक पूरा किया।मिजोरम की ओर से एफ खवालहरिंग ने 45 रन देकर दो, प्रियांश ने 37 रन देकर एक, ए दास ने 53 रन देकर 2 और थनकुंबा ने 3 रन देकर एक विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago