पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दो जीत के बाद बिहार के विजय क्रम पर चंडीगढ़ ने ब्रेक लगा दिया। चंडीगढ़ के जीएसएसएस-26 सेक्टर ग्राउंड पर खेले गए इस मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम ने 163 रनों से हराया। बिहार का अगला मैच 13 दिसंबर से पटना के ऊर्जा स्टेडियम में नागालैंड के खिलाफ खेला जायेगा।
इस मैच में बिहार ने अपनी पहली पारी में 98 रन जबकि दूसरी पारी में 104 रन बनाये। चंडीगढ़ ने पहली पारी में 247 रन और दूसरी पारी में 118 रन बनाये।
खेल के तीसरे दिन रविवार को बिहार ने अपने पांच विकेट पर 61 रन से खेलना शुरू किया और पूरी टीम 104 रनों पर सिमट गई। बिहार की ओर से दूसरी पारी में पीयूष कुमार सिंह ने 30, आशीष कुमार ने 10, सूरज राठौर ने 13, सरवन निगिरोध ने 21, आमोद यादव ने 7, परमजीत सिंह ने 5 रन बनाये। चंडीगढ़ की ओर अमित शुक्ला ने 9 रन देकर 3, युवराज चौधरी ने 11 रन देकर 2, आर बावा ने 23 रन देकर 2, सार्थक शरण ने 34 रन देकर 1, शेहवाज सिंह ने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…