कूच बिहार ट्रॉफी : विदर्भ की बिहार के खिलाफ शानदार शुरुआत, रोहित का दोहरा व दानिश का शतक

पटना। रोहित वी बिंकर (217 रन) और दानिश मालेवार (नाबाद 159 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत विदर्भ ने कूच बिहार ट्रॉफी के अंतर्गत यहां बिहार के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन का मैच समाप्त होने तक 3 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है।

पटना के ऊर्जा स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए इस मुकाबले में विदर्भ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि विदर्भ की शुरुआत निराशजनक रही। मात्र 6 रन पर जहां पहला विकेट गिरा। वहीं उसे दूसरा झटका 74 रन पर लगा। इसके बाद रोहित वी बिंकर और दानिश मालेवार की जोड़ी ने मिलकर 411 रन तक पहुंचा दिया। परंतु पहले दिन का मैच समाप्ति से ​ठीक पहले विदर्भ का तीसरा विकेट रोहित वी बिंकर के रूप में गिरा।

रोहित बी बिंकर ने 264 गेंदों में 13 चौका व 11 छक्कों की मदद से 217 रन बनाये। वहीं दानिश मालेवार ने 211 गेंदों में 19 चौका व 2 छक्का की मदद से 159 रन बनाये और वे अभी विकेट पर टिके हैं। बिहार की ओर से प्रियम चौबे ने 61 रन देकर 1 और आदित्य राज ने 97 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर:

विदर्भ की पहली पारी: 90.4 ओवर में तीन विकेट पर 411 रन, तुषार सूर्यवंशी 19, नील आथले 1, रोहित बी बिंकर 217, दानिश मालेवार नाबाद 159 रन, विकेट: प्रियम चौबे 1/61, आदित्य 1/97

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago