पटना। बिहार ने सिक्किम को पारी व 123 रनों से हरा कर कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। कटक (ओड़िशा) में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में बिहार ने अपनी पहली पारी में 461 रन बनाये। सिक्किम ने पहली पारी में 159 और दूसरी पारी में 179 रन बनाये।
कटक के विकास क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच के तीसरे दिन सिक्किम ने एक विकेट पर 5 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 179 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में सिक्किम की ओर से शुभोजीत हल्दर ने 33, प्रणव राजूवंशी ने 20, योगेश गुप्ता ने 10, अनवेश शर्मा ने 40, संकल्प सिंघल ने 31, भीम ने 14, रॉबिन लिंबू ने 12 रन बनाये।
दूसरी पारी में बिहार की ओर से अनुज राज ने 11 ओवर में 34 रन देकर 1, अमोद यादव ने 13 ओवर में 42 रन देकर दो, सूरज राठौर ने 21 ओवर में 40 रन देकर 3, परमजीत सिंह ने 10 ओवर में 21 रन देकर 1, सूरज कश्यप ने 9.2 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट चटकाये। इस मैच में बिहार की ओर से पीयूष कुमार सिंह ने दोहरा शतक जमाया था। पहली पारी में शशांक उपाध्याय, सूरज राठौर ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। पहली पारी में अनुज राज, आमोद यादव और आकाश राज ने शानदार गेंदबाजी की थी। बिहार का अगला मैच 29 नवंबर से मणिपुर के खिलाफ खेला जायेगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…