कराटे

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने आर्यन सुपर किंग को 239 रनों से हराया

मुज़फ़्फ़रपुर 21 फरवरी: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने आर्यन सुपर किंग को 239 रनों के बड़े अंतर से हराया।

आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट एकेडमी जूनियर निर्धारित 35 ओवर के मैच में 3 विकेट खोकर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें रिशु राज ने शानदार 119 रनों की पारी खेली वही देनिसल निजाम ने 86 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सत्यम ने 33 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग की तरफ से रितेश ने एक एवं मुशर्रफ अली ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी आर्यन सुपर किंग्स की पूरी टीम 24 ओवर में 71 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ।आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से आयुष ने 16 मुशर्रफ अली ने 11 एवं अमन ने 10 रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सके।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से आदित्य प्रकाश ने पांच देनिसाल निजाम ने एक कुणाल ने एक एवं सुमित में 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार एवं मुरारी मौजूद थे।कल का मैच: प्रोगेसिव क्रिकेट एकेडमी बनाम आरव क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago