कराटे

जिला क्रिकेट लीग मे क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जूनियर 5 विकेट विजयी

मुजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित दूसरे चरण के जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जूनियर ने स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर को 5 विकेट से हरा दिया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए जिसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की तरफ से अमन ने 52 गौरव ने 28 काशिफ ने 15 साहिल ने 35 एवं आर्य ने 11 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से फराज ने दो सुमित ने दो कुणाल ने एक एवं दनिशाल निजाम ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने 24 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत के लिए 192 रन बना लिए।
क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से रिशु राज ने 67 रिजवान ने 42 दानिशाल निजाम ने 32 एवं प्रणव कुमार ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में स्कूल क्रिकेट जूनियर के तरफ से काशिफ ने दो अभिषेक ने 2 एवं प्रतीक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर के रिशु राज को दिया गया।आज के बाद बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार मौजूद थे।कल का मैच : फ्रेंड्स 11 बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago