अंगिका जोन: हेमन ट्रॉफी मे सूर्यवंश के नाबाद 173 रन व कुमार गौरव राज के नाबाद 103 रनों की धुआंधार पारी

भागलपुर : सूर्यवंश के नाबाद 173 रन व कुमार गौरव राज के नाबाद 103 रनों की धुआंधार पारी के बदौलत भागलपुर ने मुंगेर को 209 रनों के विशाल अंतर से हराकर हेमन ट्रॉफी के अंगिका जॉन की नंंबर वन टीम बन गई है।

भागलपुर टीम हेमन ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। 9 अप्रैल को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में अंगिका जॉन की नंबर वन टीम भागलपुर का क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाटलिपुत्र जॉन के नंबर वन टीम जहानाबाद से है।

ज्ञात हो कि भागलपुर की टीम 2018 से रणजी खिलाड़ी बासुकीनाथ की कप्तानी में हेमन ट्रॉफी में बिहार की नंबर वन जिला क्रिकेट टीम है। भागलपुर टीम के हेड कोच सह पूर्व रणजी खिलाड़ी मो रहमतुल्लाह ने बताया कि भागलपुर टीम क्वार्टर फाइनल में भी अच्छा खेलेगी।

बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्राॅफी (अंगिका जॉन) के दसवां मैच खेला गया। 50 ओवर के मैच का टॉस भागलपुर के कप्तान बासुकीनाथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

भागलपुर की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 344 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भागलपुर की ओर से बल्लेबाजी में सूर्यवंश ने 17 चौके व 7 छक्के की मदद से नाबाद 173 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वही बल्लेबाजी में उनका साथ दे रहे कुमार गौरव राज ने 8 चौके व 5 छक्के की मदद से नाबाद बेहतरीन 103 रनों की शतकीय पारी खेली।

इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 276 रनों की मैच विनिंग पार्टनरशिप की। मयंक चौधरी ने पांच चौकों की मदद से 36 रनों के उपयोगी पारी खेली। मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में प्रशांत ने दो विकेट, अमित व गुलरेज ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया।

345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 45 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मुंगेर की ओर से बल्लेबाजी में शुभम व पवन ने क्रमशः 21-21 रन, विशाल सिंह ने 20 रन बनाए। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में सचिन व भानू ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिया। गोविंदा ने दो विकेट, विवेक व शहाबुद्दीन ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका।

अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर (खगड़िया) व अमित रंजन (मधुबनी) ने निभाई। मैच आॅब्जर्वर बीसीए पैनल के डाॅ इंद्रजीत कुमार थे। स्कोरर धर्मजय, ऑनलाइन स्कोरर ओम झा व पिच क्यूरेटर हिमांशु रॉय थे। कॉमेंटेटर संजीव चौधरी थे।

मौके पर सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, डॉ जयशंकर ठाकुर, मो फारूक आजम, बैद्यनाथ मिश्रा, मो महताब मेहंदी, डॉ अर्जुन कुमार, प्रणब सिंह, टुनमुन, करुण सिंह, चंदन झा आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago