मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग मे क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर 8 विकेट से विजयी

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने 8 विकेट से जीत दर्ज किया आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में सुस्ता क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 16.2 ओवर में 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

जिसमें सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रूपेश कुमार 16 रन धीरज कुमार ने 11 रन बनाए इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम अन्ततः 45रनों पर सिमट गई।

गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के तरफ से रणधीर दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5विकेट झटके वही नमन पराशर ने 2 एवं अमृतेश एवं अतुल प्रियंका ने एक-एक विकेट झटके

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर ने 4 .2ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 46 रन बना लिए क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशु ने नाबाद 30 रन बनाए एवं भरत 8 रन बनाएं गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब के तरफ से नीरज ने 2 विकेट लिए
आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के रणधीर दुबे को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं राज कुमार थे वही स्कोरर मुरारी थे। कल का मैच भारती क्लब एवं आरव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago