भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आज क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर बनाम आरा क्रिकेट एकेडमी बी के बीच आज सुबह 9:00 से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया|
इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आरा क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया| बल्लेबाजी करते हुए आरा क्रिकेट अकादमी ने 5 विकेट खोकर 222 रनों का लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के समक्ष रखा |
भोजपुर क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिल ने 15 रन ,मोहम्मद हैदर ने 87 रन, अभिराज ने 40 रन, अक्षय देव 35 रन ,विधान 12 रनो का योगदान दिया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्चित कश्यप और सनी ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए किकेट अकॅडमी आफ भोजपुर एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत हासिल किया |क्रिकेट एकेडमी आफ भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु सिंह सर्वाधिक 60 रन, कप्तान रितिक उपाध्याय 32,घनश्याम 9 ,गौतम 25 रन, कुंदन राज सिंह 9 रन ,आरिफ राजा 44 रन ,सुशील 7 रन , अर्चित कश्यप नाबाद 4 रनों का योगदान दिया।
आरा क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्णव ने दो विकेट,अक्षदेव, प्रिंस,ब्बलु,विदांशु- राकेश ने एक एक विकेट प्राप्त किया।इस मैच के अंपायर रौशन कुमार और जितेन्द्र कुमार थे ,वहीं स्कोरर की भूमिका में बिहार क्रिकेट के पैनल स्कोरर रत्नेश नंदन थे।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच आरिफ राजा बने। मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पांडे, सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू), कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, क्रिकेट अकादमी आफ भोजपुर ग्रीन के सचिव कुमार मंगलम, उपस्थित थे।
Share this content:
नरसिंहपुर।70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत 11 नवंबर…
सारण : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026–27 के शुरुआती दो मुकाबलों…
पटना, 10 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए यह गर्व और खुशी का…
पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…
खगड़िया। जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि खगड़िया के तीन…
पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…