कराटे

भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर 6 विकेट से विजयी

भोजपुर 23 दिसंबर: रुबन कप भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में आज अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन और क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के बीच सुबह 10:00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया
इस मैच का उद्घाटन क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के संरक्षक राम दिनेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन के कप्तान मनिष ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन कप्तान का निर्माण सही साबित नहीं हुआ अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन की पुरी टीम 20 ओवर खेल कर 62 रन पर ऑल आउट हो गई। अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हरि गोपाल ने 12 गेंद खेलकर 2 रन,अनिस ने 7 गेंद खेलकर 4 रन मनीष कुमार 21 गेंद खेलकर 9 रन फरहान ने 10 गेंद खेलकर 5 रन ऋषि ने 13 दिन खेल कर 8 रन दुर्गेश नबाद ने 17 रनों का योगदान दिया।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर की ओर से सधी गेंदबाजी करते हुए प्रकाश ने 5 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट, विकास रंजन ने 5 ओवर 18 रन देकर दो विकेट, अर्चित ने 4 ओवर में 14 रन देकर एक विकेट, कप्तान रितिक उपाध्याय ने 2ओवर 9 रन देकर दो विकेट, सन्नी ने 5.3 गेंद पर 14 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर के सलामी बल्लेबाज कप्तान रितिक उपाध्याय और हिमांशु मैदान पर आये। लेकिन कप्तान ने 9 रन बनाकर ओम प्रकाश की गेंद पर आउट हो गए। दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे प्रकाश भी ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं टिक पाया प्रकाश 5 रन पर दुर्गेश की गेंद पर एल बी डब्ल्यू हो कर पवेलियन लौट गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी कुंदन राज और हिमांशु के बीच 23 रनों का साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटको से उबरते हुए टीम का स्कोर 45 रन पर कुंदन ने अपना विकेट गंवा दिए। लेकिन हिमांशु की नाबाद 30 रनों की पारी से क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर ने अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन को 6 विकेट से पराजित किया।

क्रिकेट एकेडमी ऑफ भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रितिक उपाध्याय ने 9 रन, हिमांशु ने नाबाद 30 रन, कुंदन राज ने 14 रन, आर्दश ने 5 रनों का योगदान दिया। अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन की ओर से गेंदबाजी करते दुर्गेश ने एक विकेट,ओम ने एक विकेट, विश्वजीत ने दो विकेट प्राप्त किया।

इस मैच के अम्पायर ललित और पुष्पेन्द्र थे। स्कोरर की भुमिका में अमर थे। कल का सिनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच आरा क्रिकेट एकेडमी बी बनाम भोजपुर क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच सुबह 9 00 बजे से महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

3 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

5 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

7 days ago