प्रथम राजेन्द्र प्रसाद सिंह मेमोरियल क्रिकेट:- क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ने सीएपी को 5 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Patna: राजधनी के YCC के शाखा मैदान में खेले जा रहे प्रथम राजेन्द्र प्रसाद सिंह मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार 5 विकेट से सीएपी को पराजित किया।

टॉस जीतकर सीएबी की टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सीएपी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।सीएपी की टीम 25 ओवर में 6 विकेट खो कर 134 रन बनाए जिसमे अग्रणी 30रन,रोहित 22रन और मानी ने 16 रन बनाए।गेंदबाजी में सीएबी के तन्मय,शुभम और हिमांशु को 2-2 विकेट मिला।

135 रनों के जबाब में सीएबी की टीम 24 ओवर में 5 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया सीएबी के लिए तन्मय नाबाद 45 रन और हर्ष बिहारी 37 रन बनाए।गेंदबाजी में सीएपी के प्रांशु 2,हर्ष और आकर्ष को 1-1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच सीएबी के तन्मय को दिया गया।कल का मैच जिएसी क्रिकेट एकेडमी और ट्रम्पफांट क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago