कुसुम राज मनीअम कप में क्रिकेट एकेडमी ऑफ गुलजारबाग विजयी

पटना15 मार्च : मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी ऑफ गुलजारबाग ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी (एस.डी.भी) को पांच विकेट से पराजित किया।

कुसुम राज मनीअम पब्लिक स्कूल मोरियावां (विक्रम) द्वारा  प्रायोजित एवं गोलघर मीडिया वेंचर्स द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी (एस.डी.भी) ने पहले बैटिंग करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए।मंतोष ने 10 चौका व एक छक्का कै सहारे 62 रन बनाए।

जवाब में बैटिंग करने उतरे.क्रिकेट एकेडमी ऑफ गुलजारबाग के बल्लेबाजों ने 20.4 ओवर में5 विकेट पर 173 रन बना कर अपनी टीम को 5 विकेट से विजयी बना दिया। आदित्य ने मात्र 20 गेंद.पर 4 चौका व 4 छक्का के सहारे 45 रन बनाकर टीम को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के लिए आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आईं।सी.ए।आई के पूर्व चेयरमैन महताब आलम ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी (एस.डी.भी) 25 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन -मंतोष 62, राजीव 37  , अमित 10, अतिरिक्त 20,प्रणव 2/15 शिवप्रेम 1/26,आदित्य अभिजीत 1/28, पीयूष 1/27, आदित 1/33, रन आउट 1,

क्रिकेट एकेडमी ऑफ गुलजारबाग 20.4 ,ओवर में 5 विकेट पर 173 रन- आदित्य 45, रुद्र राज 11, प्रणव 32, अतिरिक्त 48, मंतोष 2/28, हिमांशु 1/38, अरमान 1/19, रन आउट 1,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago