क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस सुपर चैलेंजर क्रिकेट के फाइनल में

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी को 6 रन से पराजित किया।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर खेले गए मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 24.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 128 रन बनाये। जवाब में वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी की टीम 25 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई।

विजेता टीम के आदित्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी और सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के एमडी सुमित शर्मा ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर

क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस : 24.3ओवर में 128 रन पर ऑल आउट सोनू 34 रन, श्रियांशु 29 रन, संजन 14 रन, अतिरिक्त 27 रन, मोहित 4/9, प्रियांशु 2/25, गौतम 1/30, सुशांत 1/15, पीयूष 1/22, रन आउट-1
वाईसीसी स्पोट्र्स एकेडमी : 25 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट पीयूष 30 रन, प्रत्यूष 25 रन, अतिरिक्त 28 रन, आदित्य 4/28, हर्ष 2/13, सुमित 1/9, रन आउट-3

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago