मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में प्रियांशु के शतक से क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत।

मुजफ्फरपुर 01 मार्च : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर ने यंगमेंस क्रिकेट क्लब को 126 रनों के विशाल अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज से खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 4 विकेट खोकर 230 रनों का विशाल रन बनाया जिसमें प्रियांशु ने शानदार 115 रनों की पारी खेली, अपनी पारी में उसने 5 गगनचुंबी छक्के और 11 चौके भी लगाए इसके अलावा आलोक ने भी 65 रनों की पारी खेली वहीं ऋत्विक ने नाबाद 17 रन बनाए।गेंदबाजी में यंगमेंस क्रिकेट क्लब की तरफ से अनीस ने दो एवं सत्यम ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी यंगमेंस क्रिकेट क्लब ने 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन ही बना पाए जिसमें युवराज ने 10 रवि ने 10 राजन ने 15 एवं अभिमन्यु ने 14 रनों का योग अपनी टीम लिए बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नमन ने 3,वासुदेव ने दो अमृतेश ने दो मोहित ने दो एवं रणधीर दुबे ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के प्रियांशु को दिया।इस मैच के अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे।स्कोरर प्रियेश राज एवं राज कुमार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago