बिहार खेल न्यूज़

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत।

  • गायत्री क्रिकेट क्लब को 108 रनों के बड़े अंतर से हराया।
  • शिवम ने खेली शानदार 103 रनों की शतकीय पारी।
  • सौरव ने भी 5 विकेट चटकाए।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर लीग मुकाबले में क्रिकेट अकादमी ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 108 रनों के बड़े अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय पुलिस लाइन के खेल मैदान में क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में पांच विकेट के नुकसान पर 226 रनों का विशाल स्कोर खरा किया जिसमें शिवम ने शानदार 103 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं सोनू ने 25 अभिनव आलोक ने 31 नमन ने 18 भारत में 13 एवं आयुष राज ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।

गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से रंजन ने दो अंकित ने एक एवं अमर ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से विशाल ने सर्वाधिक 44 रन बनाए वहीं नवीन ने 10 अमर ने 10 एवं रितिक ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।

क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी में सौरभ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं नमन ने दो वासुदेव ने दो एवं सोनू ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट अकादमी के शिवम को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए दिया गया ।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सनी वर्मा एवं सचिन कुमार थे वही स्कोर की भूमिका में उज्जवल कुमार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

13 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

21 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

5 days ago