खगड़िया।। सेंगर क्रिकेट एकेडमी, खगड़िया द्वारा संचालित क्रिकेट मैच समिति बाज़ार के खेल मैदान में प्रैक्टिस क्रिकेट मैच किशन इलेवन खगड़िया और अमित उर्फ मोना इलेवन खगड़िया टीम के बीच 20 ओवर का मैच खेला गया।किशन इलेवन खगड़िया ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 154 रनों का लक्ष्य दिया।
जवाब में खेलते हुए अमित उर्फ मोना इलेवन खगड़िया ने 16 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 144 रन ही बना सकी ।
किशन इलेवन खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अणुरूद्ध ने 48 गेंदों पर 52 रन एवं सुमित ने 28 गेंदों पर 38 रन एवं मोनू ने 8 गेंदों पर 11 रन और अजय ने 16 गेंदों पर 11 रनों योगदान दिया ।अमित उर्फ मोना इलेवन खगड़िया की टीम ओर गेंदबाजी करते हुए निखिल ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट एवं भोला ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट एवं संतोष ने 4 ओवर 25 रन देकर 2 विकेट शिवा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1विकेट और सावन 23 रन देकर 1 विकेट लिया।
अमित उर्फ मोना इलेवन खगड़िया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपक सेंगर ने 30 गेंदों पर 53 रनों एवं संतोष ने 28 गेंद पर 30 रन एवं अंकुर ने 13 गेंदों पर 20 सावन ने 14 गेंद पर 21 एवं अंकित ने 15 गेंदों पर 14 रनों योगदान दिया ।किशन इलेवन खगड़िया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियेदर्शन ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट एवं नितीश ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट एवं किशन ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट एवं मीनू सिंह ने 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट अजय ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और अणुरूद्ध ने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिया।
अम्पायर- प्रणव सेंगर और आदित्य सिंह ,स्कोरर- वैभव विशाल ।। इस मैच के मैन आॅफ द मैच अणुरूद्ध
मैच के दौरान सेंगर क्रिकेट एकेडमी खगड़िया के निदेशक दीपक कुमार, एवं सदस्य राजीव राजवीर, अमित यादव, अमन कुमार, संतोष कुमार विक्रम , सुमित बाबा और बहुत संख्या में दर्शकों मौजूद थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…