क्रिकेट सीरीज :आयुष के हरफ़नमौला खेल से हैप्पी हाईस्कूल सीरीज में बराबरी की।

पटना : हिलसा के मैदान पे बुधवार को बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी के द्वारा आयोजित एक्सीड इंडिया हाईस्कूल और हैप्पी हाई स्कूल के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में हैप्पी हाई स्कूल के कप्तान आयुष प्रकाश सिंह के हरफ़नमौला खेल 4 विकेट और 24 रनों की बदौलत हैप्पी हाई स्कूल ने 37 रनों से मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया!

हैप्पी हाई स्कूल टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए बाये हाथ के खब्बु बल्लेबाज शाश्वत गिरी के शानदार 63 रन 57 गेंदों पर, अनिकेत कुमार 37 रन, अभ्युदय सिंह 32 रन और कप्तान आयुष प्रकाश सिंह के 24 रनों के बदौलत 36.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 240 रनों का स्कोर खड़ा किया!

एक्सीड इंडिया हाईस्कूल के लिए हिमांशु राज (गोलू) ने सर्वाधिक 3 विकेट और अभिषेक ब्रावो ने 2 विकेट प्राप्त किए!
एक्सीड इंडिया हाईस्कूल के कप्तान यश प्रताप ने अपने अंदाज में खेलते हुए टीम को शुरुआती झटके से उबारते हुए तेज 68 रन 49 गेंदों पर बनाये लेकिन साथी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम को हार से नहीं बचा पाये! आयुष पटेल ने 35 रन और हिमांशु राज ने 13 रन बनाये!

हैप्पी हाई स्कूल के लिए कप्तान आयुष प्रकाश सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट और शिवम कुमार ने 3 विकेट प्राप्त किए!
हैप्पी हाई स्कूल के कप्तान आयुष प्रकाश सिंह को हरफ़नमौला खेल 4 विकेट और 24 रन के प्रदर्शन के लिय मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago