पटना : पटना जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। मालूम हो कि कैमूर व बक्सर के डीएसओ रहे ओमप्रकाश की कला, संस्कृति व खेल विभाग के उपनिदेशक बनाए गए संजय कुमार के स्थान पर उनकी यहा नियुक्ति हुई है।
उनके पटना आगमन पर राष्ट्रीय क्रिकेटर सह सत्र 2021—22 के रणजी ट्राफी के सह सयोजक रुपक कुमार ने उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात के दौरान पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह की तरफ से पुष्प गुच्छ भेंटकर उनके पटना आगमन के लिए बधाई दी।
साथ ही राजधानी में खेल गतिविधियों में पारदर्शिता के साथ तेजी आने की उम्मीद जताई। उनके इस मुलाकात पर जहां नवनियुक्त डीएसओ ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं खेल गतिविधियों को लेकर काफी गहन से चर्चा की। इस मौके पर वैशाली से कैमूर के डीएसओ बनाए गए ओमप्रकाश कुमार भी मौजूद रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…