जहानाबाद सीनियर जिला क्रिकेट लीग में साइक्लोन क्रिकेट क्लब 9 विकेट से जीता

जहानाबाद: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित सिनियर डिविजन जिला क्रिकेट लीग में साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब को 9 विकटों से हराया ।

सुबह मैच देरी से शुरू होने के कारण अंपायर शशि कुमार और श्रीकांत शर्मा ने मैच को 25,25 ओवर का करवाने का फैसला लिया ।टॉस जीतकर सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब ने 19.1 ओवर में मात्र 72 रन बना के ऑल आउट हो गई ।सुनील मेमोरियल क्रिकेट क्लब के तरफ से मुन्ना ने 15, हिमांशु ने 14 और आदित्य ने 11 रनो का योगदान दिया ।साइक्लोन क्रिकेट क्लब के तरफ से आकाश कुमार , रोहित शर्मा और अमित कुमार ने 3-3 विकेट हासिल किया ।

73 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने मात्र 9.2 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया ।साइक्लोन क्रिकेट क्लब के तरफ से शुभम नायक और सोनू कुमार ने नाबाद 26-26 रनो का योगदान दिया ,साथ में जॉन ने भी 19 रनो का योगदान दिया ।सुनील मेमोरियल के तरफ से गौतम ने एक विकेट हासिल किया ।

आकाश कुमार को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच दिया ।लीग का अगला मुकाबला कायनात क्रिकेट क्लब और आई आई सी पी के बीच में सुबह 9 बजे से जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एरोड्रम स्टेडियम में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago