पटना : जगजीवन स्टेडियम में खेले जा रहे राज कुमार वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट में वाईसीसी ने जेनेक्स को 107 रनो के बड़े अंतर् से हरा दिया। आज के मुकाबले में टॉस वाईसीसी की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रनो का स्कोर बनाया। जिसमे दानिश ने शानदार 50 रनो की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावे हर्ष नाबाद 35 रन ,उत्तम 16 रन और विराट 15 रनो का योगदान किया। गेंदबाजी में जेनेक्स के सौरव को तीन,प्रियांशु और नवीन को दो -दो विकेट मिला।
167 रनो के लक्ष्य को पाने के लिए उतरी जेनेक्स की टीम वाईसीसी के गेंदबाजों के सामने सिर्फ 14.1 ओवर में 59 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम के लिए प्रियांशु 18 रन,शंशाक 11 रन बनाये इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई का अकड़ा भी नहीं छू सका। गेंदबाजी करते हुए भी वाईसीसी के दानिश ने तीन,सत्यम और सूरज को दो -दो विकेट मिला। इस तरह इस मुकाबले को वाईसीसी 107 रनो से जीत लिया। मैन ऑफ़ द मैच दानिश को दिया गया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…