डीएवी कोयलानगर बना वीणा मेमोरियल अंतर स्‍कूल अंडर-16 क्रिकेट के चैंपियन

धनबाद : भागवत भारद्वाज और श्रेयांश रोनित के शानदार प्रदर्शन की मदद से डीएवी कोयलानगर ने वीणा मेमोरियल अंतर स्‍कूल अंडर-16 क्रिकेट के फाइनल में बड्स गार्डन को 157 रनों से हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्‍जा जमा लिया है।

टाटा डिगवाडीह स्‍टेडियम में शुक्रवार को टास जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करती हुई कोयलानगर की टीम 40 ओवर के मैच में 34.3 ओवरों में 201 रनों पर आउट हो गई। श्रेयांश ने 75 गेंदों पर 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। भागवत भारद्वाज ने 37 रन बनाए। बड्स गार्डन के सुशांत कुमार ने 32 पर तीन, शिवम मिश्रा ने 45 पर दो और अमन शर्मा ने 61 पर दो विकेट चटकाए। बाद में बड्स गार्डन की टीम 13.5 ओवर में 44 रनों पर ही आउट हो गई। सुधांशु पांडेय ने 27 रन बनाए। भागवत ने 23 रन देकर चार, श्रेयांश ने 19 पर दो और आदित्‍य प्रताप सिंह ने एक पर दो विकेट चटकाए। मैन आफ द मैच भागवत भारद्वाज को चुना गया।

बाद में आयोजित पुरस्‍कार वितरण समारोह में कांग्रेस के जिलाध्‍यक्ष ब्रजेन्‍द्र कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफियां प्रदान की। इस अवसर पर ब्रजेन्‍द्र कुमार सिंह ने कहा क‍ि धनबाद क्रिकेट संघ बच्‍चों को प्रोत्‍साहित कर अच्‍छा काम कर रही है। यह जानकर अच्‍छा लगा क‍ि राजगंज जैसे ग्रामीण क्षेत्र की टीम बड्स गार्डन यहां फाइनल खेल रही है। वह भले ही फाइनल हार गई हो, लेकिन यहां तक पहुंचना ही बहुत सम्‍मान की बात है।

इस अवसर पर जेएससीए कार्यकारिणी समिति के सदस्‍य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्‍तम विश्‍वास, संयुक्‍त सचिव बाल शंकर झा, सहायक कोषाध्‍यक्ष सुनील कुमार, दिवेन तिवारी, मनीष कुमार, महेश गोराई आदि उपस्थित थे।

sports 1 – विजेता कोयलानगर की टीम।

sports 2-  विजेता कोयलानगर के कप्‍तान ट्राफी लेते हुए।

sports3- उपविजेता बड्स गार्डन की टीम

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago