कराटे

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ने 6 विकेट से जीती

सीतामढी:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वे जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच एमजेवायएस व डुमरा क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया,जिसमें डीसीए ने शानदार 6 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।

प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच का उद्घाटन सीईओ श्याम किशोर प्रसाद ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर किया। एमजेवाईएस के कप्तान चितरंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एमजेवाईएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक वी बल्लेबाज ने दहाई अंक को भी छू नही पाई तथा पूरी एमजेवायएस की टीम मात्र 44 रन ही बना सकी । और वही डीसीए ने 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया ।

डीसीए के तरफ से उत्सव सर्वाधिक 5 तथा वैभव मिश्रा से 3 विकेट लिए वही डीसीए के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए वैभव मिश्रा ने सर्वाधिक 16 रन का योगदान दिया । इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार डीसीए के गेंदबाज उत्सव को दिया गया जिन्होंने 5 विकेट लिए ।

मौके पर, उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, सीतामढी जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, स्कोरर सत्यम, मैच के अंपायर अक्षय व सूरज उपस्थित थे। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रविवार को आरसीसी बैरगिनिया और राइजिंग स्टार सीतामढ़ी के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

15 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago