पटना, 20 जनवरी। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू तमिलनाडु के विभिन्न शहरों में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे। इस संबंध में भारतीय खो-खो संघ के महासचिव एम एस त्यागी के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है।
जारी पत्र के अनुसार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की खो-खो स्पर्धा 26 से 30 जनवरी तक मदुरई में आयोजित की जायेगी। सभी तकनीकी पदाधिकारियों को 24 जनवरी को रिपोर्ट करने को कहा गया है।नीरज कुमार पप्पू को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किये जाने पर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और जिला संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…