उन्नाव जिला अंडर-19 लीग में आयुष के नाबाद शतक से डीसीए येलो विजयी

उन्नाव 05 मार्च:  उन्नाव जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-19 प्री जनपदीय क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीसरे मैच में डीसीए येलो नेआयुष के नाबाद शतक की सहायता से डीसीए ब्लू को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

डीसीए येलो के कप्तान ने टॉस जीतकर प्रथम फील्डिंग करने का निर्णय लिया डीसीए ब्लू ने 30 ओवरों के सीमित मैच में प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन अर्जित किए जिसमें अनुराग ने 6 बाउंड्री से 41 रन , यश 5 चौकों सहित 23 रन , भानु 16 रन , सुरेंद्र 15 रन व सक्षम ने 12 रन बनाए तथा डीसीए यलो की ओर से बोलिंग करते हुए अभिनव 3 विकेट , राजीव व अनुमोल ने 2-2 विकेट तथा आर्यन, नीरज , ऋषभ ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

डीसीए यलो को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य मिला जिसको आसानी से 20.2 ओवर में 3 विकेट खोकर विजयश्री प्राप्त कर ली जिसमें आयुष ने 65 बॉल खेलते हुए 3 छक्कों और 15 चौकों की सहायता से 104 रन नाबाद , विनय 21 रन व हर्षित 18 रन नाबाद बनाए।

डीसीए ब्लू की ओर से बोलिंग करते हुए विवेक ने 2 विकेट प्राप्त किया मैच में अंपायरिंग राजेश चौधरी व शिशिर बाजपेई तथा स्कोरिंग आकाश सविता द्वारा की गई अगला मैच सोमवार को होगा।  मैच में मुख्य रूप से पीके मिश्रा , राजेंद्र नाथ , अभिनव त्रिपाठी राकेश अस्थाना , विनोद शुक्ल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago