सीतामढी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वे जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को डीसीए व सुरसंड क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया,जिसमें डीसीए ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज कर की। इस मैच का उद्घाटन उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
सुरसंड के कप्तान नितेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज के 59 व पवन के 21 रनो की बदौलत 35 ओवर के इस खेल में 9 विकेट खोकर 127 रनो लक्ष्य दिया। डीसीए की तरफ से वैभव ने सर्वाधिक 4 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए की टीम आदित्य के सर्वाधिक 72 रन तथा शशांक के 38 रनों की बदौलत महज 14वें ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं सुरसंड की तरफ से सर्वाधिक समीर ने 1विकेट प्राप्त किया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच वैभव मिश्रा को दिया गया।
मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, कॉमेंटेटर निशांत, स्कोर सत्यम व ओमप्रकाश , मैच के अंपायर अक्षय व सूरज उपस्थित थे।सोमवार को आरओएस और राइजिंग स्टार के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…