बिहार खेल न्यूज़

डीसीसी ने पुपरी क्रिकेट क्लब को 102 रनों से हराया।

सीतामढ़ी : डुमरा के जानकी स्टेडियम में सोमवार को जिला प्रशासन के आयोजन में गंगा उत्सव 2024 के उपलक्ष्य में डीसीसी व पुपरी के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें डीसीसी ने पुपरी को शानदार 102 रनों से हरा दिया।

इस मैच का उद्घाटन सीतामढ़ी जिला के अपर समाहर्ता संदीप कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पुपरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। डीसीसी ने 30 ओवर के निर्धारित इस मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए जिसमें अनिकेत ने शानदार 110 नाबाद व प्रियांशु ने 61 रनों की पारी खेली।पुपरी की तरफ से सर्वाधिक सौरव व विवेक ने 2-2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुपरी की पूरी टीम महज 27 ओवर में 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। पुपरी की तरफ से सर्वाधिक नेहाल ने 67 रनों की पारी खेली। वहीं डीसीसी की तरफ से सर्वाधिक अंकेश ने 3 व कप्तान प्रफुल्ल ने 2 तथा वैभव और ओमप्रकाश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

प्लेयर ऑफ द मैच अनिकेत को दिया गया। मौके पर स्पोर्ट्स प्रमोटर श्याम किशोर प्रसाद,पंकज कुमार सिंह, रघुनंदन सिंह, मनोज कुमार व मैच के संचालक विवेक मिश्रा उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago