बिहार खेल न्यूज़

नालंदा जिला सीनियर लीग में नालंदा ब्लु,नालंदा जूनियर और गेटवे क्लब ने अपने अपने मैच जीते।

नालंदा:  जिला सीनियर लीग मे आज तीन मैच खेले गए, जिसमे नालंदा ब्लु, नालंदा जूनियर और गेटवे क्लब ने अपने अपने मैच जीते।नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा टर्फ विकेट पर खेले जारहे नालंदा जिला सीनियर लीग 2024-25.।

मैच नंबर -1

बिहारशरीफ़ खेल मैदान

मे खेले गए मैच मे नालंदा ब्लु ने लिटिल स्टार क्लब को 61 रनो से हराया। नालंदा ब्लु की टीम 10 विकेट खोकर 146 रन बनाये। जिसमेसचिन 20 रन, अक्षत 14, विश्वजीत 20 और फैज़ान ने 36 रन बनाये। लिटिल स्टार क्लब के गेंदबाज देव रंजन ने दो विकेट तथा नितीश, मोनू और कमलेश ने एक एक विकेट प्राप्त किये।

जवाब मे खेलते हुए लिटिल स्टार क्लब की पूरी टीम 85 रन ही बना पायी। जिसमे क्षितिज ने 41 रन और मोनू ने 11 रब बनाये। नालंदा ब्लु के गेंदबाज राजीव ने तीन विकेट तथा प्रसंजीत और श्याम ने दो दो विकेट प्राप्त किये।

मैच नंबर 2

एकंगरसराय खेल मैदान

लक्की क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंकज 30 रन, कुमार नीरज 32, वेदांत 26 और मनदीप के 20 रन के योगदान से 186 रन बनाये। गेटवे क्लब के गेंदबाज कुंदन ने चार विकेट, अरुणेश तीन और राहुल ने दो विकेट अपने नाम किये। जवाब मे खेलते हुए गेटवे क्लब ने 7 विकेट रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया और तीन विकिट खोकर 188 रन बनाये जिसमे लव कुमार 57 रन, विराज 62 और आरव रॉय नाबाद 51 रन का योगदान दिए। लक्की क्लब की ओर से मनदीप, प्रिन्स और गोलू ने एक एक विकेट अपने नाम किये।

मैच नंबर 3

हिलसा खेल मैदान : 

हिलसा मैदान मे खेले गए मैच मे नालंदा जूनियर क्लब ने परसुराय क्लब पर 85 रनो से जीत दर्ज की। नालंदा जूनियर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार नाबाद 58 रन, सूरज 42, दिव्यांश 41, अनिरुद्ध 30 और पंकज 23 रन के पारी की बदौलत तीन विकेट खोकर 221 रन बनाये। परसुरय क्लब के सूरज, बिक्रम और प्रिंस ने एक एक विकेट लिए।

जवाब मे खेलते हुए परशुराय क्लब की पूरी टीम 136 रन ही बना पायी जिसमे प्रीतम ने 58 रन और सूरज ने 33 रन बनाये। नालंदा जूनियर क्लब की ओर से गेंदबाज मोहित, आकाश और दिव्यांश ने दो दो विकेट अपने नाम किये।

नालंदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव गोपाल कुमार सिंह ने बताया के नालंदा जिले के इतिहास मे पहलीबार एक दिन मे तीन लीग मैच खेले गए साथ ही सभी मैच टर्फ विकेट पे खेले जारहे। ये क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा की उपलब्धियों मे एक और उपलब्धि जुड़ गयी है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago