आईपीपीसीबी की बैठक में गोपाल बोहरा को शोकॉज नोटिस देने का फैसला

पटना, 5 सितंबर: इंडिपेंडेंट प्लेयर्स प्रोटेक्शन काउंसिल ऑफ बिहार (आईपीपीसीबी) INDEPENDENT CRICKET PLAYER’S PROTECTION COUNCIL OF BIHAR ( ICPPCB ) के अध्यक्ष सुनील दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में पटना में एक अतिआवश्यक बैठक हुई जिसमें काउन्सिल के वर्तमान हालत पर विस्तार से चर्चा की गयी।

काउंसिल द्वारा बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही बिहार से लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय तक खिलाड़ियों और राज्य क्रिकेट के हित में दायर किये गए याचिका पर भी चर्चा की गई।

बैठक में आईपीपीसीबी के संरक्षक तथा बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा द्वारा कल रविवार को बीसीए के वर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के पटना आवास पर जाकर बैठक करने और बीसीए के आगामी चुनाव में उनको समर्थन देने की खबरें मीडिया में आने को काफी गंभीरता से लिया गया। यह माना गया कि गोपाल बोहरा का कार्य काउंसिल के संविधान के विरुद्ध है।

श्री बोहरा के काउंसिल के विरुद्ध कार्य करने के कदम को काफी गंभीर मानते हुए यह निर्णय लिया गया कि उनको (गोपाल बोहरा) काउंसिल की ओर से शोकॉज नोटिस जारी किया जाए। इस पर बैठक में आम सहमति बनी। श्री बोहरा को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जायेगा।इसके बाद आगे कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में काउंसिल के उपाध्यक्ष अजीत कुमार शुक्ला, महासचिव संजीव कुमार मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस संबंध में काउंसिल के मुख्य संरक्षक तथा माननीय राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को भी अवगत करा दिया गया है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago