शिवहर 22 जून: बिहार के कई जिले में खेल के मैदान नहीं होने के कारण जिले के होनहार खिलाड़ियों को जिले से बहार जाकर प्रैक्टिस और तैयारी करनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए शिवहर जिला क्रिकेट संघ ने अपने जिले के खिलाड़ियों को लिए एक स्टेडियम की मांग माननीय विधायक से की है ताकि खिलाड़ियों को एक स्वतंत्र स्टेडियम उपलब्ध हो सके और खिलाडी खेल सके।
आज सुबह शिवहर जिला क्रिकेट संघ का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय विधायक श्री चेतन आनंद से मुलाकात की तथा जिले के खिलाड़ियों के लिए एक स्टेडियम निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा । शिवहर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रभाकर, सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार,क्लब प्रतिनिधि अनिल कुमार झा ने संयुक्त से बताया कि स्टेडियम के अभाव में जिले के खिलाड़ियों को पर्याप्त अभ्यास का मौका नहीं मिल पाता है जिसके कारण उनकी वास्तविक प्रतिभा प्रभावित होती है और जिले से बाहर पलायन करने को मजबूर होते हैं ।
माननीय विधायक ने शीघ्र हीं इस दिशा में ठोस पहल प्रारंभ करने का आश्वासन दिया और बताया कि जिले में खिलाड़ियों के लिए, जिले के युवाओं के लिए स्टेडियम निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…