सिवान 31 दिसंबर: शहर के राजेंद्र स्टेडियम में शुक्रवार को जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में प्रथम डॉ शहाबुद्दीन मेमोरियल टूर्नामेंट का ग्रुप बी का दूसरा मुकाबला सिवान और नई दिल्ली के बीच खेला गया।।
सिवान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवनीत के 40 रन,तारिक 24 रन, अबुल 22 रनों के मदद से कुल 156 रन बनाए।गेंदबाजी में दिल्ली के अभिषेक,साकिब और मनोज को 2-2 विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुये नई दिल्ली की टीम सिर्फ 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।जिसमे अजय ने ताबड़तोड़ 26 बॉल में 75 रन,अमरजीत ने 28 रन,विकास ने 26 रन बनाए।
मैन ऑफ द मैच दिल्ली के अजय दहिया को दिया गया।आज के मुख्य अतिथि अधिवक्ता मुबीन अहमद थे।इसके अलावे गणमान्य अजय तिवारी,नंदन सिंह,मो.शाहिद जावेद असरफ,सना,उमाशंकर प्रसाद, दानिश आलम,नदीम,फैयाज अहमद,असरफ खान, गौरव यादव रहे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…