हरियाणा को हारकर दिल्ली बनी 5वीं केएफसी टी-20 नेशनल बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप का बादशाह

तेलंगाना 17 दिसंबर: भारतीय बधिर क्रिकेट संघ के द्वारा तेलंगाना में आयोजित 5वीं केएफसी टी-20 बधिर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसका फाइनल मुकाबला आज बधिर टीम दिल्ली और बधिर टीम हरियाणा के बीच खेला गया .

फाइनल मुकाबला जीएलआर गार्डन क्रिकेट ग्राउंड कोंडा नगर मल्लापुर में खेला गया जिसमे हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रनों का स्कोर बनाया जिसमे शिव नारायण शर्मा ने 27 रन,अभिषेक 23 रन बनाया .गेंदबाजी में हरियाणा के अजय रमण ने तीन,लोकेश रवाल और दीपक रावत ने दो -दो विकेट लिया .

जबाब में उतरी हरियाणा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना सका और इस फाइनल मुकाबले को सिर्फ 3 रनों से गवा दिया .जिसमे मनीष जैन ने 43 रन और लोकेश रवाल ने भी 43 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में दिल्ली के वीरेंद्र सिंह और जतिंदर त्यागी को तीन- तीन विकेट मिला .

इस तरह बधिर दिल्ली की टीम हरियाणा को रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

60 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago