वैशाली 4 अप्रैल: सिंघाड़ा में आयोजित वैशाली जिला क्रिकेट संघ के फाइनल में देसरी क्रिकेट क्लब का मुकाबला बिदुपुर आर एस से हुआ ।।
देसरी के कप्तान सूरज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया ।। देसरी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, सलामी बल्लेबाज सस्ते में चलते बनें, मध्यक्रम में कप्तान सूरज सिन्हा के 42 रन , 43 रन, और राजकुमार के तेज 30 रन के मदद से देसरी ने 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।। बिदुपुर आर एस की ओर से नीतीश ने 4 विकेट एवं अभय मोहन ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिदुपुर की पारी तेज रही उनके सलामी बल्लेबाज शशि ने तेज 26 रन बनाकर टीम अच्छी शुरुआत दी, मध्यक्रम में आये बल्लेबाज सन्नी के बेहतरीन 52 रन के अलावे बिदुपुर से किसी भी बल्लेबाज ने प्रभावी योगदान नहीं दिया, फलस्वरूप बिदुपुर की टीम 30 ओवर में 158 रन पर ढ़ेर हो गयी ।। देसरी ने 44 रन से फाइनल जीत लिया ।।
फाइनल में विकास को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, विकास ने 43 रन बनाए एवं 3 विकेट हासिल किए ।।
इस अवसर पर वैशाली जिले क्रिकेट संघ के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद थे, सभी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।।अभिषेक राज 201 रन बनाकर लीग के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रहे, वही अभिषेक कुमार को बेस्ट बैट्समैन , एवं अभय मोहन को सर्वाधिक 14 विकेट लेने के लिए बेस्ट बॉलर से नवाजा गया ।।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…