वैशाली 08 दिसंबर: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग का आज का मैच डीएनएस क्लब और देसरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएनएस क्लब के सलामी बल्लेबाज नीतीश कुमार 1 रन और अभिमन्यु 8 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए । इसके बाद आर्यन आकाश 52 रन ने सोनू कुमार 28 रन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया ।
इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद कैप्टन मोनू ने तेज 27 रन और राकेश 22 रन के साथ मिलकर 27.2 ओवर मै 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । महुआ के गेंदबाज शिवम कुमार 2 विकेट ,ऋतिक 2 विकेट , उज्जवल 2 विकेट लिए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआ के शुरुआत अच्छी नहीं रही , सलामी बल्लेबाज अनुज कुमार 0 रन और उज्जवल 1 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद कैप्टन सूरज चौहान 159 नॉट आउट ने प्रिंस 31 रन के साथ मिलकर 22.4 ओवर में 213/3 रन बनाकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई । डीएनएस क्लब के तरफ से राजीव रंजन 2 विकेट रविंद्र कुमार 1 विकेट लिए , महुआ के कैप्टन सूरज चौहान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…