दमयंती देवी मेमोरियल क्रिकेट:-वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी व क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान जीती।

Khelbihar.com

Patna::सरदार पटेल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दमयंती देवी मेमोरियल इंटर स्कूल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले हुई पहले में वाईसीसी स्पोर्ट्स एकेडमी ने आरपीएस रेस पब्लिक स्कूल को 101 रनों से तथा दूसरे में सीएपी ने सीएबी रॉक को 125 रनो से हराया।।

पहले मैच में टॉस वाईसीसी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी पहले खेलते हुए 22 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बनाए,जिसमे सूरज 41 रन,हर्ष 32,यक़ीब 17 और आदित्य 15 रन बनाए एक्स्ट्रा में 38 रन गए,

गेंदबाजी करते हुए आरपीएस के सचिन को 2,अमित और आर्यन को 1-1 विकेट मीला, 147 रनों के लक्ष्य में आरपीएस की टीम सिर्फ 46 रन पर आल आउट हो गए, सचिन 16 और कृष्णा 8 रन बनाए,गेंदबाजी में रोहित,याक़ूब हर्ष,को 2-2 तथा आदित्य शुमान और हिमांशु को 1-1 विकेट मिला।।

दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएपी की टीम में 22 ओवर में 185 रनों का स्कोर बनाया,अमन गुप्ता 36,सर्वेश 23,मोहन 24 रन बनाए।। गेंदबाजी में सीएबी रॉक के विकाश,शुभम और मोनू को 2-2 तथा रोहित ,शुवम को 1-1 विकेट मिला।

186 रनों के जबाब में सीएबी रॉक की टीम सिर्फ 60 रन पर ऑल आउट हो गयी,चंदन 12,शिवम 8 रन,गेंदबाजी में सीएपी के प्रतीक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, हर्ष 3 और रोहित सचिन को 1 विकेट मिला।

पहले मैच में मैन ऑफ द मैच वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी के हर्ष को मिला तथा दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के प्रतीक को मिला।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago