रोमांचक मुकाबले में मधुबनी ने बेतिया को 23 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Khelbihar.com

Dhaka:विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका द्वारा आयोजित स्व० मोतिउर्रहमान मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 का अंतिम लीग मैच आज उच्च विद्यालय ढाका के मैदान में बेतिया और मधुबनी के बीच खेला गया।

मधुबनी के कप्तान पीताम्बर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के 19वे ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी,जिसमें अभिषेक ने 26,आयुष ने 24 और पीताम्बर ने 19 रनों का योगदान दिया।बेतिया के तरफ से गौतम शर्मा ने 4 संतोष और तारिक ने 2 2 विकेट चटकाए।

130 रनों का पीछा करती हुई स्पोर्ट्स क्लब बेतिया की टीम ने गौतम शर्मा के 42,कप्तान सौरभ श्रीवस्तव ने 17 रनों के सहारे 18.2 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।
मधुबनी के तरफ से अभिषेक ने 3 आदित्य और भरत ने 2 2 विकेट लिए।

इस तरह मधुबनी ने बेहद रोमांचक मुकबाले में बेतिया को 23 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
कल पहला सेमीफाइनल मैच मधुबनी और मुजफ्फरपुर के बीच खेला जायेगा।मैन ऑफ द मैच का पुरष्कार बेतिया के गौतम शर्मा को प्रखंड अध्यक्ष राजद जनाब शम्स तबरेज़ के हाँथों 1000 नगद और ट्रॉफी दिया गया।
अंपायरिंग प्रदीप गुप्ता उर्फ मुन्ना जी और टीपू सिंह ने की
स्कोरिंग सेराज अनवर और शाहबाज खान ने की।
कॉमेंट्री लिटिल गुरु,असलम अंसारी और अब्दुल रहमान ने की।


इस अवसर पर हारून खान,भोला खान ,सुरेंद्र यादव, संजय सिंह,इम्तेयाजुल हक़,सिकन्दर आज़म, शमशेर आलम, जारुण खान, शाहिद आलम, आले खान,शाहिद खान,रिज़वान,वलीउल्लाह खान,साहेब,इश्तेयाक,दानिश सहित आदि लोग मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago