हजारीबाग को हराकर धनबाद झारखण्ड महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे

धनबाद : महारानी मुर्मू और किरण कुमारी की शानदार गेंदबाजी की मदद से धनबाद ने हजारीबाग को अपने अंतिम लीग मैच में हराकर जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही धनबाद की टीम सेमीफाइनल में गुरुवार को बोकारो से भिड़ेगी।जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में मंगलवार को टास जीतकर धनबाद ने बाद में बल्लेबाजी करने का नर्णिय लिया।

पहले खेलने उतरी हजारीबाग की टीम धनबाद के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और उसकी पूरी टीम 32.3 ओवर में 59 रन पर आउट हो गई। मंजू कुमारी ने 18 और रिंकी कुमारी ने 12 रन बनाए। महारानी मुर्मू ने दस रन पर चार और किरण कुमारी ने पांच रन पर तीन विकेट लिए।

जबाब में धनबाद ने 6.1 ओवर में ही बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाकर मैच जीत लिया। पुष्पा कुमारी 38 और लक्ष्मी कुमारी मुर्मू 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। प्लेयर आफ द मैच महारानी मुर्मू चुनी गईं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago