धनबाद अंडर-16 क्रिकेट टीम घोषित,देखे चयनित खिलाडियों के नाम

धनबाद 28 नवंबर: धनबाद अंडर-16 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। सुनील कुमार मोहली के नेतृत्‍व में 15 सदस्‍यीय टीम के अलावा पांच खिलाडि़यों को स्‍टैंड बाई में रखा गया है।

धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह ने बताया कि यह टीम एक दिसंबर से शुरू हो रहे जेएससीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। टूर्नामेंट में धनबाद की टीम ग्रुप सी में है जिसमें उसके साथ सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज, दुमका की टीमें हैं। कुल 24 टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है।

इसमें ग्रुप ए के मैच बोकारो, ग्रुप बी के लोहरदगा, ग्रुप सी व ग्रुप डी के मैच धनबाद, ग्रुप ई के मैच गोड्डा और ग्रुप एफ के मैच लातेहार में खेले जाएंगे। धनबाद एक दिसंबर को सरायकेला-खरसावां, दो दिसंबर को साहिबगंज और चार दिसंबर को दुमका के खिलाफ मैच खेलेगी।

धनबाद टीम इस प्रकार है –

  • सुनील कुमार मोहली (कप्‍तान),
  • सिद्धार्थ पाल,
  • गौतम कुमार,
  • आकाशकुमार,
  • धनंजय कुमार सिन्‍हा,
  • साहिल कुमार दास,
  • प्रेम कुमार (विकेट कीपर),
  • प्रकाश कुमार सिंह,
  • आकाश कुमार,
  • अर्चित श्रीवास्‍तव,
  • एकलव्‍य सिंह,
  • राजवीर सिंह,
  • आदित्‍य भारद्वाज,
  • मो: हसन आसिफ
  • अंकित कुमार।

स्‍टैंड बाई – विकास कुमार, कृत कमल सिंह, हिमांशु कुमार, साहिल कुमार और कनिष्‍क राज।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago