JSCA इंटर डिस्ट्रिक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद का विजयी अभियान शुरू

सरायकेला 31 दिसंबर: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 टूर्नामेंट का एक मैच खुटी बनाम धनबाद के बीच एनआईटी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला गया । यह मैच 40 ओवरों का था जिसमें धनबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चुनी ।

इसके पश्चात पहले बल्लेबाजी करते हुए खुटी की टीम ने 24.4 ओवर्स में 107 रन बनाकर अपने सारे विकेट गंवा दिए । इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई धनबाद की टीम ने 22.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर यह मैच 3 विकेट से जीत लिया । खुटी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद ने 62 रनों की पारी खेली ।

वही धनबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल कुमार ने 4 विकेट , आदित्य भरद्वाज ने 2 विकेट , प्रिंस कुमार पासवान ने 1 विकेट और सुशांत कुमार ने 1 विकेट हासिल किए । वही धनबाद की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष कुमार ने 23 रन , अनुराग कुमार ने 12 रन , राहुल कुमार ने नाबाद 10 रन और जॉय चौधरी ने नाबाद 10 रनों की पारी खेली । वही खुटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजीत प्रसाद यादव ने 5 विकेट और हर्ष कुमार सिंह ने 1 विकेट हासिल किए ।

आज के मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी धनबाद के राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 4 विकेट हासिल किए । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आज के पर्यवेक्षक श्री निशीकांत मोहंती जी के द्वारा दिया गया । आज के मैच के अंपायर अंबुज कुमार और प्रकाश साईं थे और स्कोरर राजू कुमार पांडे थे । मौके पर जिला के सेक्रेटरी श्री प्रशांत कुमार भी शामिल थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago